समाजसेवी सुरेश यादव ने अमर शहीद शशांक तिवारी के चित्र पुष्प अर्पित कर किया नमन
अयोध्या। सिक्किम में अपने साथी सैनिकों की जान बचाते हुए शहीद हुए लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के शहर के माझवा आवास पर पहुंचकर समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट किया।
इस दौरान सुरेश यादव ने कहा कि लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने जो साहस का परिचय दिया है। वह भुलाया नहीं जा सकता है। शशांक तिवारी राष्ट्र की सेवा करते हुए शहीद हुए। हम उनको नमन करते हैं। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि अमर शहीद शशांक तिवारी के नाम पर उनके घर के सामने बने रोड का नामकरण किया जाना चाहिए। उनके स्मृति में स्टेडियम और स्मारक का जल्द निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थान के सभी पदाधिकारी शशांक तिवारी के शहीद होने पर शोक प्रकट करते हैं। हमारी संवेदना उनके परिवार के प्रति है और रहेगी। भाजपा नेता ब्रिजेश त्रिपाठी ने भी जवान शशांक तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और याद किया। इसके साथ ही उनके साहसी कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि महज 22 वर्ष में सेवा में रहते हुए यश और कीर्ति जो शशांक तिवारी ने अर्पित किया। उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके स्मृति में अयोध्या में भव्य स्मारक बनना चाहिए। बाबा संदीपदास उर्फ सूरज, वासुदेव यादव ने भी शोक जताए। इस मौके पर अन्य लोग भी उपस्थित रहे सभी ने शोक संवेदना प्रकट किए।
0 Comments